{"_id":"68a778d2b974e496ed08e78c","slug":"keep-a-special-watch-on-bird-deaths-and-diseases-bhadohi-news-c-194-1-son1002-133024-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पक्षियों की मौत और बीमारी पर विशेष निगाह रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पक्षियों की मौत और बीमारी पर विशेष निगाह रखें
विज्ञापन
बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए जिले में एहतियाती कदम तेज कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई।
बैठक में पशुपालन, पंचायत राज, नगर पंचायत, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, पुलिस प्रशासन, वन एवं पर्यावरण, सिंचाई, परिवहन, लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बर्ड फ्लू की प्रवृत्ति, इसके प्रभाव और बचाव के उपायों की जानकारी दी।
सीडीओ ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि कुक्कुट और उनके उत्पाद के परिवहन पर रोक लगाने के साथ जैव सुरक्षा चक्र और वेक्टर कंट्रोल जैसे उपाय सुनिश्चित किए जाएं। सभी स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जन सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने पशु चिकित्सकों को निर्देशित किया कि पक्षियों की असामान्य मृत्यु या बीमारी के लक्षणों पर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही सीरम सैंपल, नैजल, क्लोकल एवं ट्रैकियल स्वैब समय-समय पर लेकर आईवीआरआई इजलतनगर, बरेली की प्रयोगशाला भेजे जाएं। संवाद