{"_id":"628d2598bf105662b91f3c4d","slug":"katebana-and-bairakhas-will-become-a-model-village-bhadohi-news-vns6553287111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटेबना और बैराखास बनेगा मॉडल गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटेबना और बैराखास बनेगा मॉडल गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव की सरकार में भी अब सभी तरह की व्यवस्थाएं होंगी। बिजली, पानी, सड़क, नाली से लेकर जनता की एक-एक समस्या का समाधान यहां होगा। इसके लिए रणनीति तैयार की गई है। अभी जिले के बैराखास और कटेबना को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां गांव को सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इन्हीं गांवों को देखकर जिले के अन्य ग्राम पंचायतों में प्रधान व सचिव विकास कराएंगे।
पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हर जिले में कुछ मॉडल गांव विकसित किए जा रहे हैं। इन मॉडल गांवों के लिए अलग से कोई बजट तो नहीं आ रहा है, लेकिन गांवों में सभी विकास कार्य हों इस के लिए सभी विभागों को कहा गया है। जिन विभाग की जो योजना होंगी वह इन गांवों में प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराएंगे। गांव का कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजना से वंचित न रहने पाए। गांव के पंचायत भवन में सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। यहां पंचायत सहायक, सचिव, लेखपाल, प्रधान आदि मिलेंगे। लोगों की हर समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान भी होगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक राम सजीवन ने कहा कि इस व्यवस्था के लिए जिले के दो गांवों का चयन किया गया है। इसमें एक बनकट और दूसरा बैराखास है।
चमकेंगी सड़कें, सभी योजनाओं से होंगे संतृप्त
सूत्रों की मानें तो मॉडल गांव की तरह ही सभी गांवों को विकसित किया जाएगा। इस लिए मॉडल गांव में वे सभी व्यवस्थाएं होंगी जो एक पूर्ण विकसित गांव में होती हैं। यहां नालियों को ठीक कराया जाएगा, पंचायत भवन नियमित खुलेगा। यहां की सड़कें बनेंगी, पेयजल का मुकम्मल इंतजाम होगा। आदर्श गांव विकास और जन कल्याण की योजनाओं से गांवों को संतृप्त किया जाएगा। बिजली की भी व्यवस्था ठीक की जाएगी।
विज्ञापन
जिले में मॉडल गांव विकसित किए जाएंगे। यहां विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। फिलहाल अलग से कोई बजट नहीं है, लेकिन जो बजट योजनाओं में होता है उसी में से यहां काम कराना है। शासन की मंशा के अनुसार काम होगा।
- बालेशधर द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी