फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Karmayogi teachers awakened the light of education

कर्मयोगी शिक्षकों ने जगाई शिक्षा की अलख

Sat, 04 Sep 2021 05:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
Karmayogi teachers awakened the light of education
कोरोना संक्रमण काल में कर्मयोगी शिक्षकों ने गांव-गांव शिक्षा की अलख जगाई। मोहल्ला क्लास में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया। कुछ शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाने के लिए कुछ अलग किया। उन्हीं नामों में शामिल हैं रामलाल सिंह यादव और मुकुल सिंह। दोनों शिक्षकों के कार्यों के कारण शुक्रवार को गोरखपुर में कर्मयोगी शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के कारण करीब डेढ़ साल तक प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा प्रभावित रही। इसमें सबसे अधिक दिक्कत पहली से आठवीं तक के बच्चों को हुई। वर्ष 2020 में करीब 11 माह और 2021 में करीब साढ़े चार माह तक कोरोना के कारण स्कूल नहीं जा सके। ऐसे में शासन के निर्देश पर आनलाइन पढ़ाई शुरू की गई, जो सफल नहीं हो सकी, हालांकि मोहल्ला क्लास कुछ हद तक बच्चों को शिक्षा देने में बेहतर रहा। जिले के 891 प्राथमिक, कंपोजिट और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत डेढ़ लाख बच्चों में करीब 58 हजार को मोहल्ला क्लास से जोड़कर शिक्षा दी गई। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय बड़वापुर के शिक्षक रामलाल सिंह यादव और प्राथमिक विद्यालय पूरेरिसाल सिंह के मुकुल कुमार सिंह ने अलग ही छाप छोड़ी। दोनों शिक्षकों ने सुबह नौ से दोपहर तीन से चार बजे तक मोहल्ला क्लास के माध्यम से अलग-अलग बस्ती में जाकर बच्चों को पढ़ाया। रामलाल सिंह यादव ने बताया कि कोरोना काल में वह कमजोर बच्चों को अलग से कोचिंग देते रहे। चित्रकला, निबंध सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को निखारने का प्रयास किया। जिसका नतीजा रहा कि बच्चे जिला, मंडल स्तर पर पुरस्कृत हुए। शिक्षक मुकुल सिंह ने कहा कि बच्चों के सेहत का ध्यान रखते हुए घर-घर जाकर पढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed