{"_id":"64ada9a9d79874c98807fac4","slug":"kanwariyas-left-for-baba-dham-with-the-slogan-of-bol-bam-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-444-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बोल-बम के नारे के साथ बाबा धाम रवाना हुए कांवरिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बोल-बम के नारे के साथ बाबा धाम रवाना हुए कांवरिये
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सावन का महीना चल रहा है। हर तरफ हर-हर महादेव व बोल-बम के नारों की गूंज सुनाई दे रही है। केसरिया पहने बाबा के भक्तों का जत्था बाबा धाम व प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक करने रवाना हो रहा है। जिले में भी जगह-जगह बाबा के भक्त बाबा वैजनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हो रहा हैं। मंगलवार को जिले के विभिन्न इलाकों से भक्तों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ।
सुरियावां प्रतिनिधि के अनुसार नगर के कांवरियों का जत्था बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। नगर की महिलाओं और नागरिकों ने उन्हें गाजे-बाजे के साथ बाबा धाम के लिए रवाना किया। बाबा धाम जाने वालों में संजय, शिवजीत, ऋषभ, विक्की, शंकर, प्रिंस, चिक्की सहित अन्य रहे।
अभोली प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक के मिश्राइनपुर गांव में नवयुवकों का मंडल बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। भक्त सुल्तानपुर से जल उठाकर पैदल बाबा धाम पहुंचकर बाबा को जल अर्पित करेंगे। समूह में संजय बिंद, डब्बू पाल, मुन्ना मौर्या, नेब्बू लाल बिंद, विजय भान गौतम, कृष्ण कुमार कन्नौजिया, संदीप बिंद सहित अन्य सहित अन्य रहे।