फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kanwariya who was going to offer water to Baba Vishwanath fell, died

Bhadohi News: बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने जा रहा कांवड़िया गिरा, मौत

Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya who was going to offer water to Baba Vishwanath fell, died
डंगहरिया गांव में नेशनल हाईवे की सुरक्षित लेन पर शुक्रवार की सुबह एक बुजुर्ग कांवड़िया गश खाकर गिर पड़ा। सूचना पाकर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के पूरे गड़रिया गांव निवासी संतलाल सरोज (65) अपने कुछ साथियों के साथ प्रयागराज से जल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने वाराणसी जा रहे थे। डंगहरिया गांव में नेशनल हाईवे की कांवड़िया लेन पर अचानक वह गश खाकर गिर पड़े। सूचना पाकर पहुंचे मिर्जामुराद थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने संतलाल को एंबुलेंस से उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। इलाज के दौरान संतलाल की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर आए परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed