फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kamayani Express divided into two parts, accident averted

दो हिस्सों में बंट गई कामायनी एक्सप्रेस

Thu, 17 Oct 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kamayani Express divided into two parts, accident averted
भदोही। वाराणसी - लोकमान्य तिलक कामायनी एक्सप्रेस की कपलिंग टूट जाने से ट्रेन दो धड़ों में बंट गई। जब इसकी जानकारी हो पाती तब तक इंजन सैकड़ो मीटर आगे निकल चुकी थी। इसकी जानकाकरी होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन की स्पीड मामुली होने से गंभीर हादसा नहीं हुआ। बाद में भदोही स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को डब्बों से जोड़कर ट्रेन को आगे बढ़ाया। इसके चलते ट्रेन डेढ़ घंटे पिट गई।
विज्ञापन

11072 कामायनी एक्सप्रेस गुरुवार को जब भदोही आ रही थी तो परसीपुर स्टेशन पास होने के बाद अभी धीमी ही थी कि इंजन बाकी डब्बों से अलग हो गई। ट्रेन के धीमे होने से इंजन कुछ ही दूर गई थी कि इसका आभास हो गया और यात्रियो में हड़कंप मच गया। इस दौरान इंजन बाकी ट्रेन से 100 मीटर तक आगे निकल गया। यात्रियों के अनुसार यह उनका सौभाग्य था कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

चालक रहमान ने बताया कि 5 बजे के आसपास कपलिंग खुला था। तत्काल इसकी सूचना भदोही स्टेशन मास्टर को दी गई। जिसके बाद पूरा अमला कपलिंग जोड़ने में लग गया। कपलर जोड़ने और कंप्रेशर बनाने के बाद लगभग 5.30 बजे ट्रेन भदोही को बढ़ी। उधर घटना पर गंभीरता बरतते हुए उरे कंट्रोल रूम ने भदोही स्टेशन अधीक्षक आलोक कुमार से इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन भदोही स्टेशन पर 5.47 बजे पहुंची। चालक ने अधीक्षक को मेमो सौंपा और घटना का विवरण दिया। इस उधेड़बुन में ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे पिट गई। शाम 6.20 बजे ट्रेन को आगे रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed