फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kamayani began picketing the fifth time

कामायनी के लिए पांचवीं बार धरना शुरू

Tue, 31 Mar 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 31 Mar 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Kamayani began picketing the fifth time
 कामायनी एक्सप्रेस सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर सुरियावां स्टेशन पर सोमवार को पांचवीं बार अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। कांग्रेस जिला महासचिव सुनील कुमार उपाध्याय और समाजसेवी भगौती प्रसाद के नेतृत्व में धरना शुरू हो गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा ने जहां धरने में पहुंचकर उत्साह बढ़ाया, वहीं व्यापारी भी धरने का समर्थन करते हुए शामिल हुए।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा ने कहा कि गांधी जी के विचारधारा पर चलकर कांग्रेस पार्टी अहिंसात्मक तरीके से अपनी मांगों को पूरा कराएगी। जिला महासचिव सुनील उपाध्याय कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर पूर्व में पांच बार धरना दे चुके हैं लेकिन आश्वासन के अलावा आज तक ट्रेन का ठहराव नहीं हो सका।
विज्ञापन

्र
उन्होंने कहा कि कामायनी का ठहराव जनहित के लिए है ऐसे में यहां पर ट्रेन का ठहराव होना जरूरी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह धरने में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाएं। धरने पर बैठे सुनील उपाध्याय और भगौती प्रसाद ने कहा कि अब आश्वासन से वह नहीं मानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक लिखित रूप से ट्रेन के ठहराव की बात नहीं होगी तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। धरने में लवकुश नारायण मिश्रा, जयशंकर दूबे, सुशील कुमार चौबे, रत्नेश मिश्रा, वसीम अंसारी, विनोद कुमार दूबे, जुगेश सरोज, दिनेश सरोज, भुआल सरोज, रामआसरे पासी, मनोज नारायण, करीमुल्ला हाशमी, अफशर हाशमी, प्रेमचंद्र यादव, सुशील मौर्य, राकेश श्रीवास्तव, ज्वाला कुमार, मालिक उपाध्याय, मुन्ना मिश्रा, राम उजागिर सहित कई लोग शामिल रहे।


वहीं दूसरी ओर कामायनी ठहराव को लेकर चल रहे धरने का समर्थन सुरियावां व्यापार मंडल ने करते हुए आंदोलन को सफल बनाने का एलान किया। व्यापारी नेताओं में नंदलाल गुप्ता, जटाशंकर मौर्य, शेषधर गुप्ता, जतन गुप्ता, दिनेश कौशल, दयाशंकर दूबे, सुरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed