{"_id":"659ae5073e4753ecd90c983a","slug":"kallipur-and-gyanpur-will-clash-in-the-final-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-7568-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: फाइनल में कल्लीपुर और ज्ञानपुर में होगी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: फाइनल में कल्लीपुर और ज्ञानपुर में होगी भिड़ंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे फुटबाल चैंपियंस ट्राफी में रविवार को फाइनल खेलने वाली टीमों की तस्वीर साफ हो गई। ज्ञानपुर और कल्लीपुर ने सेमीफाइनल में टाइब्रेकर में मैच जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया। पहले क्वार्टरफाइनल में कल्लीपुर वाराणसी की टीम ने ज्ञानपुर बी टीम को 1-0 से हराया।
दूसरे क्वार्टरफाइनल में रसूलहा वाराणसी की टीम ने मिर्जापुर को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। रसूलहा की तरफ से कमलेश यादव ने एकमात्र विजयी गोल किया। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल रसूलहा वाराणसी और कल्लीपुर वाराणसी के बीच खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक एक-एक गोल की बराबरी पर रही। टाइ ब्रेकर में कल्लीपुर 3-2 से मुकाबले को जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल में ज्ञानपुर ए ने बेनीपुर वाराणसी को टाई ब्रेकर में हराया। तय समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल कर सकी। उसके बाद टाई ब्रेकर में ज्ञानपुर ने पांच जबकि बेनीपुर चार गोल कर सकी।
मैच का शुभारंभ बेलाल अहमद अंसारी और मनीष त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर आयोजन समिति की तरफ से आशुतोष, भोला, राजा, सुनील, पवन, सिब्बू, आनंद यादव, दीप, आर्यन, अनय आदि रहे।श