फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Justice not received for nine years, threat of self-immolation

नौ वर्ष से नहीं मिला न्याय,आत्मदाह की धमकी

Mon, 26 Jul 2021 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Justice not received for nine years, threat of self-immolation
डीएम को ज्ञापन देकर कलेक्ट्रेट से बाहर निकलता डाक सेवक अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। क्षेत्र के सदौपुर निवासी महेश कुमार शुक्ला ने सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की। इस दौरान आरोप लगाया कि वह नौ वर्ष से डाक विभाग और चयन समिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहें हैं लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल सका है। महेश ने बताया कि 28 अगस्त 2012 को डाक विभाग की ओर से डाक सेवक पद के लिए आवेदन मांगा गया था। इसके बाद उन्होंने सभी औपचारिकताएं व अहर्ताएं पूरी की लेकिन पश्चिमी मंडल डाक वाराणसी प्रशासन ने मनमानी पूर्वक दूसरे गांव की निवासी एक महिला अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी। बताया कि इस मामले में की गई अनियमितता की जांच कराने के लिए उन्होंने चार अप्रैल 2021 को मुख्यालय पर अनशन शुरु किया। इसके बाद उस दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी रहें राजेंद्र प्रसाद ने मामले को स्वत: संज्ञान में लेकर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी। लेकिन टीम में शामिल डाक अधीक्षक, तहसीलदार भदोही और बीडीओ सुरियावां ने बिना जांच किए ही पक्षपात पूर्वक जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी थी। बताया कि जांच समिति की भ्रष्टाचार नीति से पात्र परेशान है। इस दौरान महेश ने चेतावनी भी दी है कि 31 जुलाई तक नई समिति का गठन कर न्याय नहीं मिला तो 15 अगस्त के दिन जिला मुख्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे। महेश कुमार शुक्ला के साथ विजयकांत तिवारी, सुनील, संतोष, ओमप्रकाश शुक्ला, आनंद आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed