फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Junior High School will open from Tuesday due to mourning

शोक के चलते मंगलवार से खुलेंगे जूनियर हाईस्कूल

Sun, 22 Aug 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Junior High School will open from Tuesday due to mourning
भदोही में कोरोना की दूसरी लहर के कारण करीब पांच माह से बंद चल रहे छठवीं से आठवीं तक के स्कूल मंगलवार से खुल जाएंगे। सोमवार को खुलने वाले विद्यालय राजकीय शोक के कारण एक दिन बाद खुलेंगे। 48 हजार के सापेक्ष मात्र पांच हजार बच्चों को ही नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण हो सका है। ऐसे में बच्चों को पठन-पाठन में परेशानी होगी।
विज्ञापन

जिले के 942 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में एक लाख 47 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। वैश्विक महामारी के कारण वर्ष 2020 से ही पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कोरोना की पहली लहर में करीब 11 माह तक बंद रहने वाले आठवीं तक के स्कूल दूसरी लहर में जून तक बंद रहे। जुलाई में स्कूल खुल गए, हालांकि बच्चों के आने पर रोक लगी रही। कोविड की रफ्तार थमने के बाद हाईस्कूल संग उच्च शिक्षण संस्थान खुल गए। 23 अगस्त से छठवीं से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित होनी थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के कारण एक दिन का राजकीय शोक घोषित हो गया। जिससे अब 24 अगस्त से कक्षाएं शुरू होगी।
विज्ञापन

जून में ही शासन से उपलब्ध नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण न होने से बच्चों को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मोहल्ला क्लास और ऑनलाइन शिक्षा में पुरानी किताबों के सहारे ही बच्चे पठन-पाठन कर रहे थे, लेकिन अब स्कूल में बिना किताब के पढ़ाई करना मुश्किल भरा होगा। शिक्षा विभाग की माने तो अब तक पांच हजार बच्चों और उनके अभिभावक को नि:शुल्क पुस्तक दे दी गई है। महीने के अंत तक सभी तक किताबें पहुंच जाएगी। छठवीं से आठवीं तक की कक्षा में करीब 48 हजार बच्चे पंजीकृत है, जिसमें 43 हजार के पास अब तक किताब नहीं पहुंच सकी है। एक सितंबर से प्राइमरी की कक्षाएं संचालित हो जाएंगी। ऐसे में सभी बच्चों तक किताब पहुंचाना विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि नि:शुल्क किताबों का वितरण शुरू हो गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारी और एनपीआरसी को निर्देश दिया गया है कि अगस्त के अंत तक बच्चों तक किताबें पहुंच जाए। कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए शिक्षकों को भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed