फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Job in hands, smile on face

हाथों में आई नौकरी, चेहरे पर दिखी मुस्कान

Thu, 21 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Job in hands, smile on face
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ज्ञानपुर प्रांगण में अप्रेंटिसशिप मेले में शामिल छात्र - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिपरिस में बृहस्पतिवार को अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। इसमें 26 निजी और सरकारी कंपनियां शामिल हुईं। 524 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जबकि 241 का साक्षात्कार कर 41 को नौकरी का प्रमाणपत्र दिया गया। नौकरी का प्रमाणपत्र मिलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। अप्रेंटिस मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार सृजन के लिए तमाम प्रयास कर रही है। कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार दिलाने संग रोजगार देने की पहल की जा रही है। मेले में 424 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जबकि 241 का साक्षात्कार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने किया। मौके पर ही ऑन-स्पॉट 41 अभ्यर्थियों को अप्रेंटसशिप बांड दिया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जिले के युवक-युवतियों को जीवन में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है। प्रत्येक व्यक्ति को उसकी योग्यता के अनुसार काम मिलना चाहिए। प्रशासन का प्रयास है कि जिले के हर हुनरमंद हाथों को रोजगार मिले। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाकर उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है। सभी युवा अपने कौशल पर आत्मबल और विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़े। उनकी रोजगार पाने की आस निश्चित तौर पर पूरी की जाएगी। उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप ने कहा कि मेले में युवाओं के योग्यता के मुताबित रोजगार दिया गया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सत्यदेव दूबे, अजय कुमार गिरी, अजय यादव, लव कुमार मिश्र, लायक हुसैन, मयंक मिश्रा, वीरेंद्र प्रसाद यादव, राम विलास बिंद, संजय कुमार, योगेंद्र कुमार, मनमोहन, आशुतोष नाग, देवचंद्र बिंद, सुनील, दिलीप, इंद्रजीत तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed