फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jewelery including 25 thousand cash stolen from marriage lan

शादी लान से 25 हजार नकदी समेत आभूषण चोरी

Thu, 09 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jewelery including 25 thousand cash stolen from marriage lan
गोपीगंज कोतवाली अंतर्गत मीरजापुर रोड के पास एक शादी लान से मंगलवार की रात चोर 25 हजार रुपये नकद समेत हजारों रुपये के आभूषण उठा ले गए। बुधवार को सुबह जानकारी होने पर सरदार कुलवंत सिंह निवासी चकिया चंदौली ने तहरीर कोतवाली में दी।
विज्ञापन

कुलवंत सिंह ने बताया कि खड़हट्टी मोहाल निवासी सतीश मोदनवाल की पुत्री की शादी मिर्जापुर रोड स्थित एक शादी लान से हो रही थी। जिसमें वह परिवार के साथ शामिल होने आए थे। मंगलवार की रात वह परिवार समेत लान के ऊपर वाले कमरे में आराम करने लगे। उसी दौरान कमरे में घुसे चोर बैग में रखे 25 हजार नकद, सोने का हार, मांग टीका आदि कीमती आभूषण चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने कहा कि कुलवंत सिंह की तहरीर पर लान में उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन चोरी गए सामान बरामद नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed