{"_id":"6817bd44c7559b37220088d9","slug":"jcb-and-three-tractors-seized-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-125685-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जेसीबी और तीन ट्रैक्टर सीज - संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जेसीबी और तीन ट्रैक्टर सीज - संशोधित
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खनन विभाग की टीम ने शनिवार की देर रात चौरी के जग्गनाथपुर में दबिश देकर मिट्टी खनन कर रहे एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर को सीज कर दिया। टीम ने खनन में लगे वाहनों पर जुर्माने की कार्रवाई की। रात में खनन होने पर एक सप्ताह में 13 वाहन सीज किए गए।
होने को लेकर डीएम के निर्देश के बाद एक सप्ताह में 35 से अधिक वाहन सीज किए गए हैं। वहीं करीब 15 लाख के आसपास जुर्माना वसूला गया है।
जिले में अक्सर अवैध खनन की शिकायत मिलती रहती थी। रात में जिले के विभिन्न स्थानों पर चल रहे खनन कई बार दुर्घटना के कारण बन जाते हैं। बीते एक साल में करीब पांच से छह दुर्घटनाएं रात के समय अवैध खनन में लगे ट्रैक्टरों के कारण हुए। लगातार मिल रही शिकायत को देखते हुए एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने रात में खनन पर रोक लगा दी। निर्देश दिया कि रात में कहीं भी खनन का कार्य नहीं किया जाएगा। डीएम के निर्देश के बाद खनन टीम ने लगातार रात के समय अभियान चलाकर जांच पड़ताल कर रही है। इस बीच खनन अधिकारी अरविंद सिंह को सूचना मिली कि चौरी के जग्गनाथपुर में खनन कार्य किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद टीम के साथ पहुंचे खनन अधिकारी ने मौके पर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर को खनन करते हुए पकड़ा। उन्होंने तत्काल खनन कार्य पर रोक लगाने के साथ-साथ चारों वाहन को सीज कर दिया। वहीं वाहन मालिकों के लिए जुर्माने की कार्रवाई की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
रात में खनन में लगे वाहन से होती है दुर्घटना
रात में खनन में लगे वाहनों से अक्सर दुर्घटनाएं सामने आती रहती है। भदोही में बीते साल मार्च माह में जौनपुर की सीमा के पास अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई थी। इसी तरह अगस्त में वहिदानगर में अवैध मिट्टी खनन में लगा ट्रैक्टर चालक फाटक तोड़कर पटरी पर पहुंच गया और दुर्घटना का शिकार हो गया। इसी तरह नवंबर रामपुर घाट के पास एक युवक ड्यूटी से लौटने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शिकायत के आधार पर चौरी में दबिश दी गई थी। जहां खनन करते मिले एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया। अब तक 35 से अधिक वाहनों को सीज किया गया है। जिससे लगभग 35 लाख का जुर्माना वसूला जा चुका है।- अरविंद, खनन अधिकारी, भदोही।