फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   JApa performed at Collectorate

जअपा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 15 Mar 2021 06:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
JApa performed at Collectorate
ज्ञानपुर। कृषि कानून, डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि संग क्रीमीलेटर व्यवस्था को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर आवाज बुलंद की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कृषि कानून से किसानों के अन्न की कालाबाजारी बढ़ेगी। यह कानून केवल किसानों को गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है। पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि से जहां महंगाई बढ़ रही है तो रसोई गैस के दाम बढ़ने से गरीब परिवार रीफिलिग नहीं करा पा रहे हैं। कहा कि महंगाई की सबसे ज्यादा मार गरीब परिवार पर ही पड़ रहा है। इसी तरह नई शिक्षा नीति, श्रम कानून की खामियों व सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया। अंत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार मौर्य, लक्ष्मण मौर्य, पवन, अखिलेश यादव, लक्ष्मीलता देवी, किरन मौर्या, विनोद मौर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed