फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jai Shri Ram Gunje Jaykare

जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा कालीन नगरी

Sun, 29 Mar 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 29 Mar 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram Gunje Jaykare
 शिव तांडव से लेकर राधाकृष्ण नृत्य देखकर लोग निहाल हो गए।
विज्ञापन


श्रीराम के उद्घोष संग पुष्पवर्षा भी की गई।
ज्ञानपुर नगर के गिरधरपुर से शनिवार को शाम पांच बजे समाजसेवी भोलानाथ शुक्ला, कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य और भाजपा नेता राकेश दूबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती करने के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया। दर्जन भर से अधिक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई लोगों की भीड़ बढ़ती गई।

 डीजे की धुन पर थिरकती राम सेना जय श्री राम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी। दुर्गागंज त्रिमुहानी पर जैसे ही झांकियां पहुंची देखने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। त्रिमुहानी पर लोग झांकियों की कैमरे में तस्वीर उतारने को आतुर दिखे। राधाकृष्ण नृत्य और शिव तांडव नृत्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


 इसके बाद शोभायात्रा ज्ञानपुर देहाती तक जाने के बाद हरिहरनाथ मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। श्रीराम जन्मोत्सव समिति ज्ञानपुर की ओर से निकाली गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर डा. घनश्याम दास गुप्ता, चेयरमैन हीरालाल मौर्य, रंजीत गुप्ता, विनोद कुमार, प्रदीप रावत, मनोज अंबष्ट, डा. राम विलास मिश्रा, वंशीधर गुप्ता, नागेंद्र सिंह, रत्नाकर पाठक, तेगा सिंह, मिलिंद गुप्ता, ओम प्रकाश रावत, रमेश पासी, विभूति नारायण दूबे, वाहिद अंसारी, शकील दादा, अकरम मल्ले सहित काफी संख्या में लोग रहे।
कौलापुर संवाददाता के अनुसार, गोपीगंज नगर में राम नवमी पर आकर्षक झांकियां निकाली गई। इस

 दौरान जय श्रीराम के नारे से क्षेत्र गूंजायमान हो गया। आचार्य केशव कृपाल पांडेय के सानिध्य में सुप्रभातम प्रचार समिति के आयोजक गोपालकृष्ण राधे गुरु ने राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम किया।  राम जन्म के साथ पुष्पवर्षा और आरती की गई। इस दौरान प्रसाद वितरण और आतिशबाजी भी हुई।

 इस मौके पर गोपीगंज चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता, समाजसेवी भोलानाथ शुक्ला, कृष्ण कुमार खटाई, जगदीश उमर वैश्य, वीरेंद्र पांडेय, त्रिलोकीनाथ सेठ सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


सुरियावां संवाददाता के अनुसार, श्री राम नवमी पर नगर के बावन बीघा तालाब से श्री राम सेवा समिति की ओर से शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा और झांकी वार्ड नंबर दो, अभियारोड, रामबाग, नेतानगर, स्टेशन रोड, पुरानी बाजार, मेन रोड, नयागंज, लागी बाजार, अशोक नगर, बाईपास रोड, गल्लामंडी, चौमुहानी होते हुए रामलीला मैदान पर समाप्त हुआ।

शोभायात्रा में शामिल लोग हाथ में ऊं लिखे झंडे के साथ चल रहे थे। भक्तिगीतों के साथ शोभायात्रा में चल रहे लोगों के लिए फलाहार, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थी।

 शोभायात्रा में शामिल झांकियों पर श्रीराम, लक्ष्मण और सीता संग हनुमान जी भी बैठे हुए थे। इस मौके पर चेयरमैन नंदलाल गुप्ता, राज विजय गुप्ता, गुड्डू, सावन, रोहित, राजाबाबू, आशीष, दिनेश, मनोज, झांगुर के अलावा रमाकांत गुप्ता, अवधेश कुमार उमर वैश्य, अनिल वर्मा, विजय वर्मा, डा. संतोष कुमार, छेदीलाल गुप्ता, कृष्णानंद जायसवाल, मुन्ना साहू, राम गरीब गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं, महराजगंज में श्रीराम सेवा समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई।



जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, श्रीरामनवमी पर आचार्य मनोज मिश्रा की ओर जंगीगंज बाजार से शोभायात्रा निकली। इसका शुभारंभ सांसद विरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर श्रवण मोदनवाल, मोहन मोदनवाल, सुनील मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, कल्लू मिश्रा, विनय बहादुर सिंह, जगदीश, चंदन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed