फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jaam on road

जीटी रोड पर लगा जाम

Sat, 25 Nov 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही Updated Sat, 25 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Jaam on road
जीटी रोड पर लगा भीषण जाम।
वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर शुक्रवार को भीषण जाम लगा रहा। जाम के चलते लालानगर टोल टैक्स प्लाजा से लेकर चकपड़ौना तक तकरीबन 10 किलोमीटर वाहनों का रेला लग गया। यह स्थिति पूरे दिन रही। सुबह से लेकर शाम तक हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। शादी-बारात और निकाय चुनाव के जुलूस के चलते गोपीगंज में जाम लगता रहा। इससे दो घंटे की दूरी तय करने में चार घंटे तक का समय लग जा रहा था।
विज्ञापन

राजमार्ग के दोनों लेन पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ही जाम लग गया। दिनभर जाम रहने से वाहन रेंगते रहे। वहीं नगर के मिर्जापुर रोड, ज्ञानपुर रोड, सदर मोहाल, खरहट्टी मोहाल, अंजही मोहाल समेत अन्य स्थानों पर भी जाम की स्थिति रही। जाम देर शाम तक लगा रहा। जीटी रोड के उत्तरी लेन के साथ-साथ दक्षिणी लेन पर जाम की स्थिति उस समय ज्यादा विकट हो गई, जब निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों का गोपीगंज नगर में जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान दोनों लेन पर जाम की स्थिति भयंकर बन गई। सपा, बसपा, भाजपा के साथ निर्दल प्रत्याशी के निकले जुलूस से पूरा नगर जाम से दिनभर जूझता रहा। यातायात को सुगम बनाने के लिए पुलिस भागदौड़ करती रही। लेकिन, देर शाम सात बजे तक जाम की स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही। जाम के चलते इलाहाबाद की ओर चकपडौ़ना तक और वाराणसी की ओर लालानगर टोल प्लाजा तक वाहनों की कतार लग गई। इससे लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह का लग्न शुरू होने और निकाय चुनाव के चलते गोपीगंज नगर में पिछले चार दिनों से रोज जाम लग रहा है। शुक्रवार को दिनभर जाम लगा रहा, जिससे लोगों को मुसीबतों का सामना करना   पड़ा।

  जाम में एंबुलेंस भी फंसे रहे, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। साथ ही बारात के वाहन भी जाम में फंसकर कराहते रहे। जाम से बारात में लोग समय पर शामिल नहीं हो सके। जाम के चलते व्यवसायियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। वाहनों की कतार लगने से दूकानों पर ग्राहकों की कमी रही। रोज जाम लगने से लोग परेशान हो गए हैं। जाम छुड़ाने के लिए पुलिस को खूब पसीना बहाना पड़ा, लेकिन शाम सात बजे तक हाईवे पर जाम का असर दिखता रहा। लोग परेशान होकर जाम को कोसते हुए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed