फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Invoice of others, police forgetting to mask themselves

दूसरों का चालान, खुद मास्क लगाना भूली पुलिस

Thu, 02 Jul 2020 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Invoice of others, police forgetting to mask themselves
भदोही जिले के महजूदा बाजार में वाहन चालक का चालान काटते बिना मास्क लगाए दरोगा। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/पाली। कोविड-19 के संक्रमण काल में मास्क न लगाने वालों का पुलिस चालान करने से नहीं चूक रही, लेकिन वह खुद ही सरकारी गाइडलाइन खुद भूल गई। बुधवार शाम को महजूदा बाजार में कुछ इसी तरह का नजारा दिखा। युवक ने जब पुलिसकर्मी से सवाल किया तो वे उखड़ गए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम को लेकर सरकार मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। मास्क न लगाने पर पहली बार सौ तो दूसरी बार दो सौ का जुर्माना पुलिस काट रही। शासन के निर्देश पर थाने और चौकी की पुलिस हर रोज अभियान चलाकर चालान काट रही, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी इसका पालन नहीं कर रहे। बुधवार शाम को महजूदा बाजार में पाली चौकी के एक एसआई मास्क न लगाने वालों का चालान काट रहे थे, लेकिन वह खुद ही नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

एक राहगीर ने उनसे ही सवाल किया तो वह उखड़ गए। अकेले पाली चौकी में ऐसा नहीं है। ज्ञानपुर, गोपीगंज, चौरी, भदोही, ऊंज और औराई थाने में कई पुलिसकर्मी बिना मास्क और हेलमेट लगाए ही भ्रमण करते हैं। बाजार के लोगों ने बताया कि उक्त एसआई कभी भी मास्क नहीं लगाते। कान में ही लटकाकर चालान काटते हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह अभियान की हकीकत देखने गोपीगंज हाईवे पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सख्त हिदायत दी कि मास्क न लगाने पर चालान काटें, लेकिन राहगीरों और बाइक सवारों से सलीके से पेश आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed