फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Invoice of 18 bikes in investigation campaign

जांच अभियान में 18 बाइकों का चालान

Thu, 28 Jul 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Invoice of 18 bikes in investigation campaign
भदोही नगर के स्टेशन रोड पर वाहनों की जांच करते सीओ प्रशिक्षु उमेश्वर सिंह - फोटो : BHADOHI
भदोही। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इन दिनों पुलिस लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड से लेकर लिप्पन तिराहे तक दोपहर में चलाए गए जांच अभियान से वाहन स्वामियों में खलबली मची रही। जांच की जानकारी होते ही लोग गली मोहल्लों से निकलने का रास्ता ढूंढते रहे। सीओ प्रशिक्षु उमेश्वर सिंह, कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह हमराहियों के साथ स्टेशन रोड से लेकर लिप्पन तिराहे तक सघन जांच की। इस दौरान हमराहियों ने वाहन स्वामियों को रोक कर वाहनों के कागजात, इंश्योरेंस के कागजात के अलावा बिना हेल्मेट वालों की जांच की। अभियान के दौरान बहुत से लोग अभी पुराने नंबर प्लेट लगाकर चल रहे हैं उनमें कई का चालान किया गया। सीओ ने कहा कि अब वाहनों के नंबर प्लेट पर आड़ा तिरछा नंबर लिखा नहीं चलेगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि नंबर प्लेट मानक अनुसार न होने पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंनो लोगों को बिना हेल्मेट बाइक से निकलने के प्रति भी चेताया। कोतवाल ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर मिलाकर बृहस्पतिवार को कुल 18 बाइकों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed