{"_id":"625dab5c7e882c2cc33516e2","slug":"inviting-the-accident-giving-operation-of-dagger-vehicles-bhadohi-news-vns649003554","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहनों का संचालन दे रहा हादसे को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार वाहनों का संचालन दे रहा हादसे को न्योता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कहीं भी सड़क हादसा होता है तो लोग तत्काल उसकी समीक्षा करना शुरू कर देते हैं कि आखिर यह हुआ कैसे। कोई किसी की तो कोई किसी की लापरवाही बताता है। शायद इसी वजह से पुलिस यातायात नियमों का पालन कराती है, लेकिन पालन कराने के दौरान डग्गामार वाहनों पर किसी की नजर क्यों नहीं जाती, इसको लेकर सवाल उठते हैं।
जिले के विभिन्न इलाके में आवागमन के लिए ऑटो सबसे अच्छा साधन माना जाता है, लेकिन ये संचालक इतने मनमाने ढंग से ऑटो चलाते हैं कि कब हादसा हो जाएगा कोई नहीं जानता। और तो और मनमानी पकड़ी न जाए इसके लिए बड़े पैमाने पर खेल किया जाता है। कई बार तो ऑटो का नंबर प्लेट तक निकाल लिया जाता है। हद तो तब होती है, उस चौराहे से ये डग्गामार वाहन गुजरते हैं जिस चौराहे पर फोटो खींचकर बाइक चालकों का चालान काटा जाता है। यानी यदि ठीक से जांच हो जाए तो ज्यादातर ऑटो संचालकों पर कार्रवाई तय है। ज्ञानपुर नगर में दुर्गागंज तिराहे के पास मोढ़, सुरियावां और गोपीगंज जाने के लिए ऑटो दिन भर मिलते हैं। खास बात यह कि चौराहे के बिल्कुल समीप में ये आटो वाले बगैर नंबर के अपना वाहन खड़ा करते हैं। बावजूद इसके इनका चालान कम ही होता है। चौराहे के पास ही सड़क पर वाहन खड़ा करने से अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यही हाल गोपीगंज, औराई और भदोही का भी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों पालन करना जरूरी है। मनमाने तरीके से ऑटो चलाने वालों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।