फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Investment will increase employment opportunities

निवेश से रोजगार की बढ़ेंगी संभावना

Fri, 03 Jun 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Investment will increase employment opportunities
ज्ञानपुर। यूपी इन्वेस्टर्स समिति के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण किया गया। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारियों और उद्यमियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विचारों को सुना।
विज्ञापन

सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को बढ़ावा दे रही है। इससे सूबे में तेजी से उद्यम स्थापित हो रहा हैं। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश ही नहीं भदोही तेजी से तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि भदोही में भी निवेश की अपार संभावना है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं के व्यापक प्रसार के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। जिस प्रकार से भदोही के कालीन और गलीचा उद्योग में निवेश से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है, उसी तरह अन्य क्षेत्रों में निवेश के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले अन्य नवाचार क्षेत्रों पर बल देते हुए निवेश के नवीन संभावनाओं पर जोर दिया। उपायुक्त उद्योग श्री हरेंद्र प्रताप ने बताया कि सरकार के प्रयास से भदोही में व्यापार और निवेश में एक नई ऊर्जा मिली है, जिसका सकारात्मक प्रभाव निर्यात पर दिखेगा। इस दौरान निर्यातक बिंदू देवी मौर्य और मो. दानिश को सम्मान पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, एकमा अध्यक्ष ओमकारनाथ मिश्र, निर्यातक सूर्यमणि तिवारी, पीयूष बरनवाल, पारसनाथ मौर्य, इम्तियाज अहमद, सुहेल अहमद, रविंद्र मौर्य, संजय श्रीवास्तव, अवधेश जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed