{"_id":"626d73886ad19e2e91699980","slug":"introduction-to-iict-2022-bhadohi-news-vns6511661155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईसीटी में परिचय-2022","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीघ के बसहीं गांव में खराब हैण्डपंप। संवाद
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
भदोही। विंध्याचल रेंज के आईजी आरके भारद्वाज ने कहा कड़ी मेहनत और लगन से सफलता मिलती है। प्रयास करने वाले के लिए यह फर्क नहीं पड़ता कि वह घर पर है या विद्यालय के हास्टल में। कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का जमाना है। पहले पायदान पर पहुंचने के लिए होड़ मची हुई है। वहां तक पहुंचने के लिए इमानदार प्रयास होना चाहिए। वे भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के अधीर भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में बीती रात आयोजित फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम परिचय-2022 में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्र में अंकिता को मिस और दिव्य प्रकाश को मिस्टर फ्रेशर का खिताब मिला। उन्होंने कहा कि गलत कार्य न करें और संकल्प पर फोकस करें। इसी से सफलता मिलेगी। कहा कि कैंपस जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आप भाग्यशाली हैं जो आपको कैंपस जीवन मिला है। कार्यक्रम में संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य यादवेंद्र कुमार राय ने कहा कि अभी कठिन परिश्रम कर कुछ हासिल किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं को चाहिए एक दूसरे से आगे निकल जाने के लिए पढ़ाई करें। एक दिन जरूर कामयाबी मिलेगी। बताया कि इसी संस्थान से दर्जनो छात्र कड़ी मेहनत कर अपना भविष्य बना चुके हैं। चार वर्षीय कारपेट एंड टेक्सटाईल टेक्नालाजी कोर्स के नवप्रवेशियों के स्वागत और परिचय के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में नए और पुराने छात्र-छात्राओं ने तीन घंटे तक खूब धमाल मचाया। इस दौरान अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उन्होंने अतिथियों का मन मोह लिया। अंकिता सिंह, गौरव, संजीव, नंदिनी, सरिता, मोहित मिश्रा, विद्या यादव के प्रस्तुतियों का अतिथियों ने खूब प्रसंशा की। प्रथम वर्ष के दिव्य प्रकाश गौरव व अंकिता सिंह को क्रमष: मिस्टर फ्रेशर व मिस फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया। इसके पूर्व संस्थान के निदेशक डा.आलोक कुमार ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। संचालन प्रदुम्न सिंह, सुशांत त्रिपाठी, मोहित जाटव, शिवानी, अंशिका व अल्शिफा ने किया। डा.गिरीश मिश्रा आदि मौजूद रहे। अणु मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। (साजिद अंसारी, 1700 बाइट, 6.40 बजे)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।