सुरियावां। नगर के चौक में स्थित जगत जननी मां दुर्गा पूजा स्थल के सुंदरीकरण कार्य का मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया ने उद्घाटन किया गया। चार लाख 35 हजार की लागत से पूजा स्थल की इंटरलाकिंग के साथ स्थल पर आने वाले 20 मीटर और 30 मीटर की दो गलियों में इंटरलॉकिंग कराया गया है। 20 मीटर वाली गली में इंटरलॉकिंग के साथ नाली का निर्माण भी कराया गया है। विनय चौरसिया ने कहा कि नगर के धार्मिक स्थल या फिर धार्मिक आयोजनों वालो स्थलों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में यह काम कराया गया है। मौके पर तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष शेषधर गुप्ता, जटा शंकर मौर्य, अब्दुल रऊफ हाशमी, सेठ, सुकरू हलवाई, फारूक अली, मुकेश कनौजिया, शकील अहमद, मनोज उमर, प्रमोद जायसवाल आदि रहे।