फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Innumerable lamps lit up

जले असंख्य दीप, निखरी छटा तो ठिठकी नजर

Sat, 20 Nov 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Innumerable lamps lit up
देव दीपावली पर असंख्य दीपों से सजा ज्ञानसरोवर। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। देव दीपावली पर्व शुक्रवार को पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। शाम होते ही ज्ञानपुर का ज्ञान सरोवर, गोपीगंज का बड़े शिव मंदिर परिसर और सीतामढ़ी गंगा घाट पर जले दीपों की रोशनी से निखरी अलौकिक छटा देख लोगों की नजर ठिठक गई। सभी अपलक उस दृश्य को निहारते रह गए। देव दीपावली को देखते हुए गंगा तट से लेकर सरोवरों की सीढ़ियों औरदेवालयों को दीपों से सजाने का काम सुबह से ही शुरू हो गया। ज्ञानपुर विकास मंच की ओर से शाम होते ही ज्ञान सरोवर को दीपों से सजा दिया गया। सीतामढ़ी: धार्मिक स्थली सीतामढ़ी का सदनीरा पावन तट असंख्य दीयों के प्रकाश से नहा उठा। सीतामढ़ी में स्वर्गिक छटा देखने को मिला। असंख्य दीयों की टिमटिमाहट के प्रकाश पुंज ने गंगा तट पर विहंगम अलौकिक छटा बिखेर दी। मौका था देव दीपावली गंगा महोत्सव का। मुख्य अतिथि कालिका इंटर कालेज के प्रबंधक राहुल दूबे ने प्रथम दीप जला कर किया। भगवान भास्कर के अस्ताचल होते ही दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा तट, घाट, पक्का घाट, गंगा चबूतरा, सहित दीपदान करने के लिए बड़ी संख्या में आस्थावान श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ के लिए दीपदान किया। गोपीगंज: बड़े शिव मंदिर में देव दीपावली पर दीपदान किया गया। रंग-बिरंगे पुष्पों से सजा बाबा का दरबार और असंख्य दीयों से जगमगाता बड़े शिव धाम की अलौकिक छटा को भक्तगण अलपक निहारते ही रह। परिसर में रंग-बिरंगी रंगोलियां जहां आए भक्तों का स्वागत कर रही थी वही असंख्य दीये जुगनू सी टिमटिमा रही थी। कार्यक्रम का शुभारंभ कोतवाल अभिनव वर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किये। इस मौके पर सुरेंद्र विश्वकर्मा, घनश्याम जायसवाल, दीपक मोदनवाल, डॉ. आनंद कुमार गुप्ता ,शिव अग्रहरी, रत्नेश मोदनवाल, हैप्पी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed