फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   innocent sleeping with mother was killed by wild animal in bhadohi people trembled dead body

UP News: भदोही में पिता के साथ सो रहे मासूम को उठा ले गया जानवर, घर से कुछ दूर मिला शरीर का आधा हिस्सा

Sun, 24 Jul 2022 10:40 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Jul 2022 10:40 AM IST
सार

भदोही के पूरेमटूका गांव में बीती रात मां के साथ सो रहे मासूम को कोई जंगली जानवर उठा ले गया। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही उसे नोंच-नोंच कर खाया। 

विज्ञापन
innocent sleeping with  mother was killed by wild animal in bhadohi people trembled dead body
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी के भदोही जिले से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। ऊंज थाना क्षेत्र के पुरेमटूका गांव की वनवासी बस्ती में शनिवार की रात पिता के साथ चारपाई पर सोए चार वर्षीय मासूम को बिस्तर से  जंगली जानवर उठा ले गया। घर से सौ मीटर की दूरी पर ले जाकर उसे नोच डाला, सुबह बच्चे के शरीर का आधा हिस्सा मिला।

विज्ञापन


एक महीने के भीतर इस तरह की जिले में दूसरी घटना है। इससे पहले औराई क्षेत्र के तुलापुर में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमवा गांव निवासी हीरालाल की ससुराल ऊंज थाना क्षेत्र के पुरेमटूका गांव में है। 21 जून को साले की शादी में पूरा परिवार आया था। तब से हीरालाल पत्नी सरोज, तीन पुत्रियों व एक पुत्र के साथ ससुराल में ही रह रहा था।
विज्ञापन


शनिवार की रात परिवार के लोग सोए थे। हीरालाल चार वर्षीय पुत्र आजाद को लेकर निर्माणाधीन आवास में सो गया। रात करीब तीन बजे नींद खुली तो आजाद बिस्तर पर नहीं था। उसने सोचा बच्चा मां के पास गया होगा, लेकिन वहां भी नहीं मिला तो परिजन खोजने लगे। चारपाई के पास खून की कुछ  बूंदे और फटे कपड़े मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी जानवर के पंजे का निशान भी मिला। इसी आधार पर ग्रामीण खोजते हुए कुछ दूरी पर गए तो घर से करीब 100 मीटर आगे बच्चे के शरीर का क्षत-विक्षत आधा हिस्सा मिला। यह देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

डीएफओ नीरज आर्य ने कहा कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है। पगमार्क के आधार पर भेड़िया या सियार हो सकता है। नियमानुसार जो भी मुआवजा होगा दिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed