{"_id":"61bb4ebf7122ea2b793f2289","slug":"innocent-died-in-bhadohi-due-to-fell-in-boiling-pan-filled-with-sugarcane-juice-for-jaggery","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में हादसा: भदोही में गन्ने के रस से भरी खौलती कड़ाही में गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में हादसा: भदोही में गन्ने के रस से भरी खौलती कड़ाही में गिरा मासूम, मौत
Thu, 16 Dec 2021 08:05 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 16 Dec 2021 08:05 PM IST
सार
चार साल का बच्चा खेलते हुए गन्ने के रस से भरी खौलती कड़ाही में जा गिरा। जबतक लोगों की नजर पड़ती तबतक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ इलाके में गुड़ बनाने के लिए उबाले जा रहे गन्ने के रस में गिरने से बृहस्पतिवार की शाम को एक मासूम की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम चार बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन
मोढ़ पुलिस चौकी के मकनपुर में शाम करीब पांच बजे गुड़ बनाने के लिए राजेंद्र यादव के दरवाजे पर कड़ाही लकड़ी के चूल्हे पर चढ़ाया गया था। उसमें गन्ने का रस डालकर उसे पकाया जा रहा था। इसी दौरान राजेंद्र का चार वर्षीय पुत्र सत्यम खेलते हुए आ गया।
विज्ञापन
किसी की नजर नहीं पड़ी और वह कड़ाही में गिर गया। परिवार के लोग उसे निकालकर भदोही के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन