{"_id":"65e5bbad6e0062a69408c5bc","slug":"innocent-died-drowning-pond-in-bhadohi-families-shocked-see-dead-body-lowered-into-water-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तालाब में डूब कर मासूम की मौत, सुबह से ही खोज रहे थे परिजन, पानी में उतराया शव देख उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तालाब में डूब कर मासूम की मौत, सुबह से ही खोज रहे थे परिजन, पानी में उतराया शव देख उड़े होश
Mon, 04 Mar 2024 05:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 05:48 PM IST
सार
Bhadohi News: सुरहन गांव में मासूम के शव मिलने से हर कोई सदमें में है। सूचना मिलते ही लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। मासूम के शव को तालाब से निकाला गया। परिजनों के अनुसार, समीर कब तालाब के पास पहुंचा और कब यह घटना हुई। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी।
विज्ञापन
चौरी के सुरहन में मृतक के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के सुरहन गांव में सोमवार को मछली पालन के लिए पट्टे पर लिए तालाब में चार वर्षीय मामूम की डूब कर मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। तालाब को मासूम के दादा ने पट्टे पर लिया था।
सुरहन गांव निवासी सुजीत कुमार का चार वर्षीय पुत्र समीर सोमवार की सुबह घर के पास ही खेल रहा था। घर के पास ही समीर के दादा बलिराम ने मछली पालन के लिए तालाब को पट्टे पर लिया था। दोपहर दो बजे समीर का शव तालाब में उतराया मिला। इसकी जानकारी होते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। मासूम के शव को तालाब से निकाला गया। परिजनों के अनुसार, समीर कब तालाब के पास पहुंचा और कब यह घटना हुई। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी।
जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की एक छोटी बहन भी है। मृतक के पिता सुजीत ने बताया कि उसे आखिरी बार लगभग आठ बजे देखा था तो वह घर के बाहर ही खेल रहा था। नौ बजे के आसपास वह नहीं दिखा तो परिवार वाले उसकी खोजबीन शुरू किए। दोपहर दो बजे सूचना मिली कि उसका शव तालाब में उतराया हुआ है।