फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Information about catering and health facilities

खानपान और स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी

Thu, 29 Jun 2017 01:08 AM IST
bhadohi news
bhadohi news Updated Thu, 29 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Information about catering and health facilities
निरीक्षण के बाद बाहर निकलते जिला जज कुलदीप कुमार
ज्ञानपुर। जिला जज कुलदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने बुधवार को जिला कारागार में छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने बैरकों में जाकर जेल में बंदियों के मौजूदा हालात का जायजा लिया। साथ ही उनके खानपान और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों के  निरीक्षण से जेल अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

जिला जज कुलदीप कुमार बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे के आसपास अचानक जिला जेल में धमक पड़े। उनके साथ पुलिस कप्तान सचींद्र पटेल भी थे। इस दौरान जिला जज ने सीधे बैरक में जाकर कैदियों से बातचीत की और जानने की कोशिश की कि वे कहीं न्यायिक व्यवस्था से वंचित तो नहीं हैं। उन्होंने कैदियों से पूछा कि पैरवी के लिए वकील की सुविधा मिल पा रही है कि नहीं। इसके अलावा अधिकारियों ने जेल में बंदियों के रहन-सहन और और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। निर्देश दिया कि समय-समय पर बंदियों के स्वास्थ्य की जांच होती रहनी चाहिए और उन्हें समुचित भोजन भी मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान कारागार में कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। जिला जज ने जेल परिसर में साफ-सफाई और हाइजीन का भी खास ध्यान रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के बाद पुलिस कप्तान ने बताया कि जेल में बंदियों के मौजूदा हालात का निरीक्षण किया गया। हालांकि इस दौरान सबकुछ सामान्य मिला। जेल प्रशासन को बंदियों की सेहत और न्यायिक व्यवस्था की उपलब्धता का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed