फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Infectious disease patients increased due to rain and humidity

बारिश और उमस से बढ़े संक्रामक रोग के मरीज

Fri, 23 Jul 2021 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Infectious disease patients increased due to rain and humidity
भदोही। कभी बारिश तो कभी धूप से लोग बीमार हो रहे हैं। शहर के कई जगह डंप कूड़े भी इसका कारण बन रहे हैं। कूड़े के ढेर पर बारिश की बूंदे पड़ने से निकल रही दुर्गंध आम जन परेशान हैं। अस्पतालों में पिछले तीन चार दिन से मरीजों की संख्या बढ़ी है। नागरिकों ने शहरी क्षेत्र में डंप कूड़े को उठवाकर कहीं और ले जाने की नगर पालिका से मांग की है। उधर शुक्रवार को भीषण उमस और गर्मी ने लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

शहर के जलालपुर, मछरहट्टा रोड पर खुले मैदान में भारी मात्रा में कूड़ा भीग जाने से बजबजा उठा है। पिछले चार पांच दिन से बजबजा रहे कूड़े से उठ रही दुर्गंध से लोगों का सांस लेने मुश्किल हो गया। उसके आसपास रहने वालों को इससे खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सपा नेता विनोद कुमार यादव ने कहा कि उनके घर के आसपास बड़ी आबादी इस समस्या से ग्रसित है। कोई इस ओर ध्यान देने वाला नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से शहर के अंदर कूड़ा डंप करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड, गुलाल तारा, काजीपुर, अंबर नीम, छेड़ीबीर, जमुंद, जल्लापुर नईबस्ती, आलमपुर, घमहापुर में पहले से ही गंदगी और कीचड़ होने से सड़क की पटरियों पर पानी लगा हुआ है। कहीं कहीं कूड़ा डंप होने तथा कूड़ा निकाल कर नाली किनारे ही छोड़े जाने से लोग बीमार हो रहे हैं। सबसे अधिक बच्चे सर्दी- खांसी और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। शुक्रवार को नगर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में दो सौ से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई जबकि सामान्यत: यह संख्या 150 से ऊपर नहीं जाती। इनमें अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी और बुखार के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीएस अस्पताल के डा. वीके मौर्य कहा कि बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता और नमी से बचाने की जरूरत है। कोई भी बीमारी सर्दी और खांसी से शुरू होती है। उन्होंने डायरिया से बचने के लिए बासी खाने के सेवन से भी परहेज करने की सलाह दी। कहा कि थोड़ी सी भी दिक्कत होने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed