फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   India will have to find a new option for the carpet industry

Bhadohi News: भारत को कालीन उद्योग के लिए खोजना होगा नया विकल्प

Thu, 31 Jul 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
India will have to find a new option for the carpet industry
भदोही। भारतीय उत्पादों पर अमेरिका की ओर से लगाए जाने वाले टैरिफ पर बुधवार को स्थिति साफ हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा की है। नए टैरिफ शुक्रवार (एक अगस्त) से लागू हो जाएंगे। 25 फीसदी टैरिफ भारतीय हस्तनिर्मित कालीनों के लिए न केवल भारी है, बल्कि इससे भारत-अमेरिका के बीच कालीन व्यापार पर व्यापक असर पड़ेगा।
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ा झटका दिया है। इसका दूरगामी असर देखने को मिलेगा। व्यापारिक समझौते पर बात करके बीते महीने भारतीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका से लौटा है। तब उम्मीद लगाई जा रही थी कि भारत और अमेरिका किसी अच्छे नतीजे पर पहुंच रहे हैं, लेकिन बुधवार की घोषणा से भारतीय कालीन उद्योग जगत को चिंता में डाल दिया है। भारत का कालीन निर्यात वर्ष भर में लगभग 16 हजार करोड़ है। इसमें लगभग 58 प्रतिशत कालीनों का खरीदार अमेरिका है, लेकिन अब भारतीय कालीन उद्योग को बचाने के लिए अमेरिका का विकल्प ढूंढना होगा। बीते नौ अप्रैल को ट्रंप ने कालीन सहित अन्य भारतीय उत्पादों पर 26 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया था। इसके बाद हस्तनिर्मित उत्पाद जिन्हें तैयार करने में छह से 12 माह तक लग जाते हैं। काफी अग्रह के बाद तीन महीने तक समय (9 जुलाई तक) दिया था। उक्त समय सीमा समाप्त होने के बाद उसे 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन



अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय कालीन उद्योग को बड़ी चोट दी है। चार महीने की कशमकश के बाद 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा से कालीन उद्योग प्रभावित होगा। ऐसे में अब हमें अमेरिका का विकल्प ढूंढना होगा। -पीयूष कुमार बरनवाल, मानद सचिव एकमा
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कालीनों में 60 प्रतिशत तक श्रम का उपयोग होता है। बाकी में 40 प्रतिशत कच्चा माल लगता है। 60 प्रतिशत तक भारतीय कालीन खरीदने वाला अमेरिका का बाजार प्रभावित होने से हमारे श्रमिकों पर व्यापक असर होगा। -वासिफ अंसारी, अध्यक्ष सीईपीसी फेयर कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed