फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Independent feeder will be installed in the district hospital with Rs 14 crores.

Bhadohi News: 14 करोड़ से जिला अस्पताल में लगेगा स्वतंत्र फीडर

Mon, 01 Sep 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Independent feeder will be installed in the district hospital with Rs 14 crores.
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 14 करोड़ की लागत से स्वतंत्र फीडर स्थापित किया जाएगा। इससे मरीजों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। मरीजों की जांच और उपचार में भी बाधा नहीं होगी। अस्पताल में औसतन रोजाना एक हजार मरीजों की ओपीडी होती है।
विज्ञापन

बिजली गुल हो जाने के कारण कभी कभार मरीजों को जांच कराने में दिक्कतें होती हैं। इसके लिए अस्पताल में स्वतंत्र बिजली फीडर स्थापित किया जा रहा है। औराई के उगापुर फीडर से सीधे बिजली लाई जाएगी। 14 करोड़ का प्रोजेक्ट है। यहां दो राजकीय अस्पताल है। जिला अस्पताल और भदोही एमएबीएस है। दोनों में प्रतिदिन 1400 से 1500 मरीजों की ओपीडी होती है। मरीजों की सुविधा के लिए जनरेटर की व्यवस्था है। लेकिन बिजली कटने पर कई उपकरण अचानक बंद हो जाते हैं। इससे उपकरण खराब होने के साथ ही मरीजों को भी दिक्कत होती है। बिजली कटौती से राहत दिलाने के लिए दोनों अस्पतालों में एक एक स्वतंत्रत फीडर स्थापित होगा। औराई-उगापुर मार्ग स्थित विद्युत सब स्टेशन से सीधे जिला अस्पताल में बिजली के तार से 33 हजार बोल्ट को जोड़ा जाएगा। सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि अस्पताल में एक स्वतंत्र फीडर स्थापित किया जा रहा है। इससे 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होगी। 14 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का करीब 60 फीसदी काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed