फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Indecency with health worker, case against Congress District Vice President

स्वास्थ्य कर्मी से अभद्रता, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर केस

Sat, 25 Sep 2021 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Indecency with health worker, case against Congress District Vice President
सीएचसी गोपीगंज में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी से अभद्रता करने के आरोप में कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश दुबे के खिलाफ गोपीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई सीएचसी गोपीगंज में तैनात डॉ. स्वप्निल सिंह की तहरीर पर हुई है। तहरीर में डॉ. स्वप्निल सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे राजेश दुबे ने कोविड-19 ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। जिससे कर्मचारियों को ठेस पहुंचा। यह घटना वैक्सीनेशन कक्ष में ही हुई। कहा कि आपबीती अधीक्षक डा. आशुतोष पांडेय से बताने पर तहरीर पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रोही-ऊंज निवासी राजेश दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। वहीं राजेश दुबे ने कहा कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। वह दो दिन पूर्व वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। जहां वैक्सीनेशन कार्य बंद मिलने पर सीडीओ और सीएमओ को सूचना देकर डोज लग सका था। वह किसी से न अभद्रता किए हैं न शिकायत। सिर्फ आम जनता की तरह कार्य को ठीक ढंग से करने के लिए बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed