{"_id":"560a5515ae25189dcf9384a944c3dc47","slug":"in-the-turmoil-of-the-old-brick-building-drain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण में पुरानी ईंट से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली निर्माण में पुरानी ईंट से खलबली
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 25 Sep 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला संज्ञान में आते ही डीएम ने नगर पंचायत के ईओ को जांच के लिए मौके पर भेजा। ईओ ने फौरी तौर पर पुरानी ईंटों को हटवाया।
ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर न्यायालय परिसर के किनारे जल निकासी के लिए बनी नाली पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। इससे बारिश के दौरान मार्ग पर एक से दो फीट तक पानी भर जाता है। आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत ने नई नाली का निर्माण शुरू कराया। पिछले चार दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को नाली निर्माण में पुरानी ईंटों का प्रयोग किया जाने लगा। यह बात सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी तक पहुंच गई। इस पर अधिकारियों में खलबली मच गई। डीएम के निर्देश पर आनन-फानन में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अली हसन मौके पर पहुंचे और काम करवा रहे मातहतों को कड़ी फटकार लगाई। वहां पर रखी गईं ईंटों को हटवाया गया। ईओ ने कहा कि नाली निर्माण में लगे मजदूर कुछ ईंटों को साफ कर लगा रहे थे, जिसे वहां से हटवाया दिया गया है।