फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In August, the rain was 60 percent less than the quota, eight days left

Bhadohi News: अगस्त में कोटे से 60 फीसदी कम हुई बारिश, आठ दिन शेष

Fri, 22 Aug 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
In August, the rain was 60 percent less than the quota, eight days left
उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। इन दिनों गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। 10 अगस्त को सावन समाप्त होने के बाद भादो लगते ही बारिश बंद हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में 286 मिलीमीटर बारिश का कोटा है। इसके सापेक्ष 21 दिनों में 21 अगस्त तक 160.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिले में अगस्त में अब तक 60 फीसदी से भी कम बारिश हुई है और महीना समाप्त होने पर अब केवल आठ दिन और शेष है। इसके विपरीत जुलाई में औसतन बारिश 283 एमएम से अधिक बारिश हुई थी।
विज्ञापन

मौसम में तल्खी होने के कारण रोजाना तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करे तो 11 अगस्त के बाद जिले में झमाझम बारिश का संयोग नहीं बना है। 14 अगस्त को बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बिजली गुल और गर्मी के कारण हर कोई परेशान है। भादो में इससे पहले ऐसा मौसम नहीं दिखा है। बीते साल भादो में लगातार रिमझिम बारिश बनी रही। हर साल सावन, भादो में अच्छी बारिश होती थी, लेकिन इस सावन में झमाझम बारिश तो हुई, लेकिन भादो में अब तक बारिश नहीं हुई।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार सुबह अचानक से मौसम बदला और आसमान में बादलों का जमघट दिखा। गर्मी से थोडी राहत मिली।

सुरियावां सहित मतेथू, दानपुर, मूंगरा आदि क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। दिन भर धूप छांव की स्थित बनी रही। दोहरे मौसम का असर लोगों के सेहत पर पड़ा है। ऐसे मौमस में लोग बीमार पड़ रहे हैं। वायरल बुखार सहित सर्दी जुकाम की चपेट में लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed