फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Important meeting of CEPC today

सीईपीसी की महत्वपूर्ण बैठक आज

Wed, 27 Oct 2021 08:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Important meeting of CEPC today
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे कारपेट सिटी स्थित कारपेट एक्सपो मार्ट में उप्र प्रशासनिक समिति के सदस्यों की बैठक आहूत की गई है। परिषद के चेयरमैन उमर हमीद बैठक में भाग लेने के लिए भदोही पहुंच गए हैं। अचानक से चेयरमैन के भदोही आने और बैठक आहूत किए जाने को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर चेयरमैन ने कल बैठक के बाद कुछ बताने की बात कही। इस बीच इस तरह से अचानक बैठक आहूत किए जाने की जानकारी होते ही कालीन नगरी में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। चर्चा है कि चुनाव लड़े प्रशासनिक समिति के एक पूर्व सदस्य द्वारा केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय से लिखित रूप से कुछ माह पूर्व हुए परिषद के चुनाव पर सवाल उठाते हुए शिकायत की गई है। जिसको लेकर सदस्यों से मंत्रणा करने के लिए चेयरमैन ने बैठक आहूत की और स्वयं भदोही पहुंचे हैं। परिषद सूत्रों के मुताबिक यदि केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने शिकायतों का संज्ञान लिया तो चुनाव प्रक्रिया जांच के दायरे में आ सकता है। इस संबंध में कोई प्रशासनिक सदस्य कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें कल कारपेट एक्सपो मार्ट में होने वाली बैठक पर टिक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed