{"_id":"6127822f8ebc3e0605284fe9","slug":"importance-of-ayurveda-by-planting-trees-bhadohi-news-vns6079482163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर बताया आयुर्वेद का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयरामपुर के डीआर पाल इंटर कालेज में औषधीय पौधे लगाते पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
पतंजलि योग समिति ने बृहस्पतिवार को आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस पखवारा अंतर्गत डीआर पाल इंटर कॉलेज जयरामपुर में पौधों का रोपण कर लोगों को आयुर्वेद के महत्व के बारे में बताया। इस संबंध में समिति के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने बताया कि चार अगस्त से आरंभ अभियान को सफल बनाने के लिए गांव, नगर में पहुंच कर औषधीय पौधों के प्रति जन-जन को जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रभारी सुरेश मौर्य ने कहा कि समिति लगातार सात वर्षों से आयुर्वेद की महत्ता को गति देकर अमरूद, बेल, अनार, सूरन, नीम, कटहल, बांस, बबूल, गंधक, अजवाइन, जौ, पीपल समेत अन्य पौधों को रोपकर संरक्षण कराया जा रहा है। एक माह तक विशेष अभियान से महामारी को मात देने का प्रयास सफल होगा। भारत स्वाभिमान प्रभारी धीरज सिंह ने उपस्थित साधकों में विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराकर योग के लिए समय निकलने, पौधों के संरक्षण, जल संचयन का आह्वान किया। इस मौके पर उमाशंकर, प्रमोद यादव, मदन पाल, आशुतोष बरनवाल, खरपत्तू पाल, मोहन पाल, शुभम जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।