{"_id":"5e41a5648ebc3ee607611598","slug":"immunization-in-bhadohi-bhadohi-news-vns5100268142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम बस्ती पहुंची सीएमओ, कराया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम बस्ती पहुंची सीएमओ, कराया टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। नगर के कुंदीपुर मुस्लिम बस्ती में टीकाकरण कराने से इंकार करने पर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिःह के नेतृत्व में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। चिकित्सकों के समझाने के बाद जैसे-तैसे 25 बच्चों का टीकाकरण हो सका, हालांकि इसको लेकर बस्ती में गहमागहमी का माहौल रहा।
बच्चों में हेपेटाइटिस बी समेत अन्य बीमारियों से बचाव के लिए सरकार की ओर से मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव से लेकर नगरीय इलाकों में जाकर बच्चों को टीका लगा रही हैं। दो से तीन दिन पूर्व सुरियावां के कुंदीपुर बस्ती में टीकाकरण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। मुस्लिम बस्ती के लोगों ने बच्चों को टीका लगाने से इंकार कर दिया। सोमवार को सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी पाठक और एडिशनल सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम बस्ती में पहुंची। समझाने पर 25 बच्चों को टीका लग सका।