{"_id":"622c91abb929577c410d4748","slug":"illegal-cultivation-of-opium-caught-in-bhadohi-by-central-bureau-of-narcotics-team-which-is-in-garlic-plants","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफीम की अवैध खेती पकड़ी: भदोही में लहसुन के पौधों के बीच थी अफीम की क्यारियां, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम की अवैध खेती पकड़ी: भदोही में लहसुन के पौधों के बीच थी अफीम की क्यारियां, दो पर केस
Sat, 12 Mar 2022 05:57 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 12 Mar 2022 05:57 PM IST
सार
मुखबिर से मिली सूचना के बाद सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की गाजीपुर और लखनऊ की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। करीब एक बीघे क्षेत्रफल में लहसुन आदि की खेती के बीच अवैध तरीके से अफीम के कई पौधे लगे मिले।
विज्ञापन
भदोही में अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के उधवा माफी गांव में अवैध तरीके से अफीम की खेती पकड़ी गई है। गांव के दो लोगों ने अपने खेतों में लहसुन के पौधों के बीच अफीम की क्यारियां लगा रखी थी। मुखबिर से मिली सूचना के बाद शुक्रवार को ही सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की गाजीपुर और लखनऊ की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा।
विज्ञापन
टीम जब अछैवर मौर्या और राजेंद्र मौर्या के खेत में पहुंची तो वहां करीब एक बीघे क्षेत्रफल में लहसुन आदि की खेती के बीच अवैध तरीके से अफीम के कई पौधे लगे मिले। टीम ने तत्काल सभी पौधों का सेंपल लेकर उसे नष्ट करा दिया। क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से खेत की पहचान करायी गई।
विज्ञापन
उसी आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शनिवार को केंद्रीय ब्यूरो नारकोटिक्स सेल गाजीपुर के इंस्पेक्टर केके श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मामले को न्यायालय में प्रस्तुत करने पहुंचे। उन्होने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने जांच की तो पता चला कि उधवा माफी में दो लोगों के यहां अवैध तरीके से अफीम की खेती की गई है। उसे नष्ट करा दिया गया है। आरोपी फरार हो गए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन