फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ignoring rules, Uttar Pradesh government on private vehicles

Bhadohi News: नियम दरकिनार, निजी वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार

Thu, 11 Sep 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ignoring rules, Uttar Pradesh government on private vehicles
ज्ञानपुर तहसील के पास निजी वाहन पर लिखा उत्तर प्रदेश सरकार। संवाद
ज्ञानपुर। सरकारों ने भले ही वीआईपी कल्चर खत्म कर रखी है लेकिन जनपद में प्रशासनिक अफसर और उनके स्टाफ पर यह कल्चर पूरी तरह हावी है। नंबर प्लेट पर कहीं भारत सरकार लिखा है तो कहीं उत्तर प्रदेश सरकार। गाड़ियों का नंबर भले ही सही न दिखे, मगर सरकार इतना मोटा लिखा होता कि सड़क पर चलने वालों को दूर से नजर आ जाता है। पुलिस चेकिंग के दौरान केंद्र या उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ियों के चालक अपना परिचय देते हुए रौब झाड़ते देखे जा सकते हैं। उपसंभागीय परिवहन विभाग इस गड़बड़ी से आंखें मूंदे हुए हैं। शासन ने सभी तरह के वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखने पर रोक लगा दी है। इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी निजी वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखकर नहीं चल सकते लेकिन इसका पालन नहीं हो पा रहा है। कुछ कर्मचारी हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर चलते हैं। एक-दो नहीं कई कर्मचारी ऐसे हैं जो नियमों को तार-तार कर रहे हैं। भदोही का एक चर्चित लेखपाल अपने वाहन के आगे और पीछे उत्तर प्रदेश सरकार और लोगो लगाकर चलता है। उस पर प्रशासन के एक बड़े अफसर का वरदहस्त बताया जाता है। एंटी करप्शन की टी उसे रिश्वत लेते गिरफ्तार कर चुकी है। कई महीने जेल में रहने के बाद अब फिर उसकी कारगुजारी शुरू हो गई है। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग, विकास भवन, कलेक्ट्रेट से लेकर अन्य विभागों में कई संविदा कर्मचारी एवं किराए के वाहनों पर भी यूपी सरकार लिखकर धड़ल्ले से चल रहे हैं। निजी वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा मिलने पर एमवी एक्ट की धारा 177 के तहत जुर्माना हो सकता है। जुर्माना अदा न करने पर गाड़ियों का चालान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed