{"_id":"68b1f8b23321b72ca2070ee8","slug":"if-a-minor-drives-an-e-rickshaw-the-parent-will-have-to-go-to-jail-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-131056-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नाबालिग ने चलाया ई-रिक्शा तो अभिभावक को जाना होगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नाबालिग ने चलाया ई-रिक्शा तो अभिभावक को जाना होगा जेल
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में अब नाबालिगों को ई-रिक्शा चलाते मिले तो उनके अभिभावक को एक माह की जेल काटनी पड़ेगी। वहीं 25 हजार रुपये का भारी भरकम जुर्माना भी देना होगा। नाबालिगों के ई-रिक्शा चलाने से रोकने और घटनाओं और जाम से निजात दिलाने के लिए निर्देश दिया गया है।
जिले में ई-रिक्शा को लेकर यातायात विभाग की टीम सख्त हो गई है। विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाकर ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।
ई-रिक्शा चालकों के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं और जाम की समस्या देखने को मिलती थी। कई बार नाबालिग ई-रिक्शा चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए दुर्घटना का कारण बनते थे। ऐसे में यातायात विभाग अब इसे लेकर सख्त हो गया है। विभाग ने सभी एजेंसियों को नोटिस जारी कर एजेंसी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया था।
इसके अलावा अब नाबालिग ई-रिक्शा संचालकों को रोकने को लेकर विभाग की ओर से प्रयास हो रहे हैं। बिना रजिस्ट्रेशन और डीएल वाले 29 ई-रिक्शा को एक सप्ताह के भीतर सीज किया जा चुका है।
विज्ञापन
वहीं नाबालिगों को सख्त हुए विभाग ने चेताया है कि अगर नाबालिग वाहन चलाते मिले तो उनके पिता या अभिभावकों को एक माह की जेल काटनी पड़ेगी।