फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   I was heavy on innocent weather

मासूमों पर भारी पड़ा रहा मौसम

Thu, 10 Sep 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 10 Sep 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
I was heavy on innocent weather
 जिले के छोटे से लेकर बड़े अस्पताल मौसमी बीमारी से पीड़ित मासूमों से पटे पड़े हैं। बारिश न होने और गर्मी के साथ-साथ उमस के चलते बच्चे बीमार हो जा रहे हैं।  
विज्ञापन

एक से पांच वर्ष तक के बच्चे प्रतिरोधक क्षमता कम होने से वॉयरल फीवर, सर्दी, जुकाम, खांसी, मलेरिया आदि की चपेट में आ रहे हैं। परिवार के लोग पहले घरेलू दवाएं करते हैं। आराम न मिलने पर अस्पताल की तरफ भागते हैं। इसके चलते अस्पतालों में भी ऐसी समस्या बढ़ गई है। भीषण गर्मी और उमस के समय में बिजली कटौती के चलते घरों में जरूरी हवा, पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही होने पर बच्चे मौसमी बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी आदि की चपेट में आ रहे हैं। जिले के पीएचसी, सीएचसी, निजी अस्पताल में मरीजों की कमी नहीं है। लेकिन, जिला अस्पताल में बड़े पैमाने पर मौसमी बीमारी से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं। पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन चार सौ से अधिक मरीज बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। अस्पताल में सुबह आठ बजे ओपीडी खुलने के पहले ही मासूम बच्चों को लेकर अभिभावक पहुंचकर कतार में लग जाते हैं। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भोर में ही ज्ञानपुर के लिए निकलना पड़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि प्रतिरोधक क्षमता कम होने से मौसम बदलने की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed