फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   I am the goddess of pilgrims gathering in temples

देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का रहा जमावड़ा

Thu, 15 Oct 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 15 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
I am the goddess of pilgrims gathering in temples
जिले के प्रमुख देवी मंदिरों पर सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन आदिशक्ति के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना की गई। इस दौरान देवी मंदिरों पर सजे देवी दरबार में हाजिरी लगाने वाले श्रद्धालुओं की होड़ मची रही।

 भोर से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम देर रात तक जारी रहा। जय माता दी और जयकारा शेरावाली का...आदि नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। दूसरी तरफ घरों में कलश स्थापना कर की जा रही पूजा के चलते घर-घर का माहौल देवीमय बना रहा।
विज्ञापन

 जगह-जगह दुर्गा सप्तशती के पाठ का आयोजन किया गया। नवरात्र में धार्मिक अनुष्ठानों की चहुंओर धूम मची है। शक्तिपीठ घोपइला देवी मंदिर पर सुबह से लेकर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दौरान मां को नारियल, चुनरी चढ़ाकर सुख सौभाग्य की कामना की गई।
मंदिर पर दुर्गा पूजनोत्सव का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में देवीभक्त दर्शन-पूजन करने पहुंच रहे हैं। सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी में भी नवरात्र के दूसरे दिन देवीभक्तों की भीड़ पहुंची। माता सीता के मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे दूर-दराज के लोगों ने पर्यटनस्थल का भ्रमण भी किया। इसके चलते मंदिर परिसर में पूरे दिन मेले जैसा माहौल बना रहा। साथ ही पूजा पंडालों में भी दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इसी तरह भदोही नगर, गोपीगंज, औराई, महाराजगंज, बाबूसराय, ऊंज, कौलापुर, दुर्गागंज, मोढ़ समेत जिलेभर में दुर्गा पूजनोत्सव की धूम मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed