{"_id":"621681dc04dead72250f3365","slug":"i-am-sending-affectionate-invitation-voters-to-call-you-bhadohi-news-vns640130767","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेज रही हूं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेज रही हूं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को ...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने कालीन नगरी के सभी मतदाताओं को निमंत्रण पत्र भेजा है। निमंत्रण पत्र बिल्कुल मांगलिक कार्यक्रमों में दिए जाने वाले कॉर्ड की तरह ही है। उसमें ‘भेज रही हूं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को, सात मार्च को भूल न जाना मत डालने आने को’ लिखा हुआ है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का शासन है। लोकतांत्रिक देश का आधार मतदान होता है। मतदान के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिक चाहें वे किसी भी जाति, धर्म अथवा संप्रदाय से संबंधित हों, उनको वोट डालने का अधिकार है। मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका है। वोट डालना न केवल हमारा संवैधानिक अधिकार है बल्कि कर्तव्य भी है। प्राय: देख गया है कि वोट देने के अधिकार के प्रति लोग उदासीन होते हैं। इस कारण से सरकार के गठन में सबकी भागीदारी नहीं हो पाती है। उन्होनें तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को उनके एक-एक वोट की कीमत को बताते हुए सात मार्च को अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदान करने के लिए आमंत्रित किया है।