फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   husband was murdered his wife IN bhadohi police exposed the matter

Bhadohi News: पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, पहले गला घोंटा फिर कुएं में फेंकी लाश; पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

Sat, 06 Apr 2024 04:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 04:38 PM IST
सार

Bhadohi News: इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने महिला के पति पवन श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो आरोपी पति ने आनाकानी किया, लेकिन पुलिस सख्त हुई तो उसने सारे राज उगल दिए। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
husband was murdered his wife IN bhadohi police exposed the matter
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरेरजई गांव में पति ने ही अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव कुएं में फेंका था। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी पति ने सारे राज उगल दिए। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। चार अप्रैल को घर के सामने ही कुएं में महिला का शव बरामद हुआ था।

विज्ञापन


पूरेरजई गांव निवासी पवन श्रीवास्तव की पत्नी वंदना सिन्हा (29) गत 28 मार्च को घर से गायब हो गई थी। परिवार वाले खोजबीन के बाद शांत हो गए। चार अप्रैल को सुबह घर के सामने ही स्थित कुएं में दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने देखा तो शव उतराया मिला। जिसकी शिनाख्त वंदना के रूप में की गई। पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की टीम ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण गला दबाने से बताया गया।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने महिला के पति पवन श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो आरोपी पति ने आनाकानी किया, लेकिन पुलिस सख्त हुई तो उसने सारे राज उगल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि सभी साक्ष्य पवन के खिलाफ मिले। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।


बताते चलें कि गोपीगंज का इलाका क्राइम जोन बन चुका है। बीते दो महीने के भीतर तीन लाश कुएं से बरामद हो चुकी है। पहले हिस्ट्रीशीटर, उसके बाद मजदूर और एक महिला की लाश मिली। हिस्ट्रीशीटर और महिला की मौत का खुलासा तो पुलिस ने कर दिया, लेकिन अब तक मजदूर के मामले में पुलिस के हाथ खाली ही दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed