UP: बेटों को मारा तो पति ने फोन पर डांटा, नाराज पत्नी ने लगाया फंदा; बेटे के इलाज में खर्च हुए थे लाखों रुपये
विवाहिता की माैत की जानकारी मिलते ही कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विस्तार
Bhadohi News: ज्ञानपुर कोतवाली के भिदिउरा गांव में सोमवार को एक विवाहिता ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि बच्चों की पिटाई से नाराज ओडिशा रह रहे पति ने पत्नी को फोन पर डांट लगाई। जिससे नाराज होकर वह साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। घटना के समय देवर और सास घर में थी। देवर ने ही दरवाजा तोड़ा तो उसकी श्वास चल रही थी, लेकिन अस्पताल ले जाते-जाते उसने दम तोड़ दिया।
ज्ञानपुर कोतवाली के भिदिउरा गांव निवासी प्रमोद यादव बीते कई वर्षों से नौकरी करते हैं। घर उनकी पत्नी संगीता देवी (26) और दो बेटे चार वर्षीय रिषभ व तीन वर्षीय लड्डू के साथ मां और छोटा भाई मनोज यादव रहते थे। बताया जा रहा है कि चार वर्षीय का कुछ दिन पहले किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित था। परिजनों के अनुसार लाखों रुपये लगाकर उसका इलाज कराया जा रहा था।
परिजनों में मचा कोहराम
सोमवार को रिषभ व लड्डू की किसी शरारत से नाराज होकर संगीता ने पहले डांट लगाई। उसके बाद दोनों की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी उनके पति प्रमोद को हुआ तो उन्होंने संगीता को फोन कर डांट लगाई। पति की डांट से संगीता नाराज हो गई और अपने आपको कमरे में बंद कर साड़ी के सहारे फंदा लगाया और पंखे से लटककर झूल गई।
इसकी जानकारी सास और देवर को हुई तो देवर ने तत्काल दरवाजा तोड़ा। उस समय तक संगीता की श्वांस चल रही थी। उसने तत्काल एबुलेंस बुलाया और उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर लेकर पहुंचा, लेकिन यहां पहुंचने के पहले ही संगीता की सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती होगी तो जांच कर कानूनी कार्रवाई होगी। इधर घटना की जानकारी होते ही मायके के लोग भी पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।