फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Humidity adds to discomfort after rain; mercury rises by two degrees

Bhadohi News: बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई परेशानी, पारा दो डिग्री बढ़ा

Sat, 18 Jul 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Humidity adds to discomfort after rain; mercury rises by two degrees
शाम के समय आसमान में छाया रहा बादल। संवाद
ज्ञानपुर। बारिश के बाद में अब लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही गर्मी के कारण लोग परेशान हो जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह मौसम साफ होने से तापमान में दो डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 35 से बढ़कर 37 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम में लगातार बदलाव जारी है। इससे किसान भी चिंतित है। बृहस्पतिवार को जिले में कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन पूरा दिन बादलों की आवाजाही के बीच गुजर गया। सुबह से ही धूप होने से गर्मी और उमस ने बेहाल करदिया।
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी कुछ दिनों में बारिश नहीं हुई, तो तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। मौसम की बेरुखी से किसान अब चिंतित होने लगे हैं। आषाढ़ महीने में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच रहा है। रोपे गए धान की फसल पानी बिन सूखने के कगार पर हैं। शाम छह बजे के बाद हवा के दिशा में बदलाव हुआ, आसमान में आंचलिक रूप से बादल दिखे। लेकिन गर्मी से राहत मिलता नहीं दिखा। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। यदि बारिश नहीं हुई तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। आगामी दिनों में बारिश का संयोग नहीं है। हवा की चाल बदलने पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed