{"_id":"59516bda4f1c1b323a8b466f","slug":"hugged-me-said-eid-mubarak","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले मिले...कहा- ईद मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले मिले...कहा- ईद मुबारक
bhadohi news
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
ईद की नमाज पढ़ते मुस्लिम बधु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/गोपीगंज। जिले में ईद का त्योहार सोमवार को अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। एक-दूसरे के घर पहुंचकर लोगों ने सेवईं खाई और त्योहार की खुशियां साझा की। सुबह से लेकर देर रात तक ईद की बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।
रविवार शाम को चांद दिखने के बाद ही मुस्लिम बस्तियों में खुशियां फैल गईं। रातभर बाजार जहां गुलजार रहे, वहीं ईदगाह और मस्जिदों पर लोग इबादत करने के लिए पहुंचे। कई स्थानों पर रात भर इबादत का दौर चलता रहा। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, महराजगंज, औराई, सुरियावां, चौरी समेत अन्य इलाकों में सुबह सात बजे से ही मुस्लिम बस्ती के लोग नए परिधान में घरों से निकलने लगे। आठ बजे तक ज्यादातर ईदगाह लोगों से भर गए। तय समय पर लोगों ने नमाज अदा की और एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी। गोपीगंज के गेराईं स्थित ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अनीस ने नमाज अदा कराई। इसी तरह फूलबाग ईदगाह में हाफ़िज गुलाम मुर्तजा ने नमाज पढ़ाया। दोनों ईदगाह में नगर के साथ गहरपुर, गिराई भगवतपुर, धनापुर, मेवड़ापुर के लोगों ने भी नमाज अदा की। सुरक्षा के मद्देनजर एडीएम हरीलाल, एसडीएम प्रवरशील बरनवाल, एएसपी सतीश कुमार, सीओ रामकररण, प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज मनोज कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार चक्रमण करते रहे। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के अध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारती के निर्देश पर साफ सफाई और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई थी। गांधी, खानापुर स्थित ईदगाह में हाफ़िज फतेह मुहम्मद, चकसहाब में हाफ़िज मुहम्मद फजल और बरजी मे मौलाना दिलावर हुसैन ने नमाज अदा कराई। इसी तरह अमवा, लालानगर स्थित ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
घोसिया संवाददाता के अनुसार, इलाके में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुन्नी ईदगाह में मौलाना तनवीर, आलम, अहलेहदिश में मौलाना अजीजरहमान, जीटी रोड मस्जिद में हाफिज कुतुबुर्रहमान ने नमाज अदा कराई। इसी तरह घोसिया, माधोसिंह, औराई, उगापुर, पियरोपुर, महथुआं, कठारी, कुरौना में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। महराजगंज संवाददाता के अनुसार, बाजार के प्राचीन ईदगाह पर सोमवार को ईद की नमाज शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुई। इस मौके पर हाजी मकबूल, मोहम्मद सत्तार, करिया, वकील मोहम्मद, असगर, शहजादा आदि रहे।