फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   How to prepare mushroom at low cost

कम लागत में मशरूम की तैयार करने का बताया तरीका

Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
How to prepare mushroom at low cost
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के विशेषज्ञों ने शनिवार को कुरमैचा गांव में किसानों को जागरूक कर धान की फसल में रोगों से रोकथाम के बारे में जानकारी दी। साथ ही परंपरागत खेती से हटकर कम लागत में मशरुम की खेती करने के लिए प्रेरित किया और उसके तरीके बताए। विशेषज्ञ मनोज पांडेय ने कहा कि प्रोटीनयुक्त मशरूम की मांग में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। मांग के अनुसार मशरूम की उपलब्धता तभी होगी जब किसानों की रुचि बढ़ेगी। 100 लीटर पानी में 15 किलोग्राम भूंसे को 50 ग्राम फार्मलीन, 10 ग्राम स्टीन डालकर उपचारित कर लें। 18 से 20 घंटे के बाद जब उपचारित भूंसे से पानी का टपकना बंद हो जाए तो उसे प्लास्टिक में भरकर छायादार स्थान पर फैला दें। 10 से 15 दिन के अंदर जब फैलाया गया भूंसा प्लास्टिक में ठोस हो जाता है तब उसमें अंकुरण निकलने लगते हैं।
विज्ञापन

उसी अंकुरण वाले भूंसे को कई प्लास्टिक में भरकर उत्पादन का क्षेत्र बढ़ाएं। 15 दिन के बाद तीन इंच चौड़े छतरी वाले मशरुम को तोड़कर घर उपयोग लेते हुए आमदनी भी बढ़ाई जा सकेगी। वहीं कृषि विशेषज्ञ एके चतुर्वेदी ने कहा कि मौसम के साथ देने पर धान की फसल अच्छी है। अब बालियां लेने का समय आते ही तरह-तरह के रोगों का प्रकोप प्रभावी हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह पर रोगनाशक दवाओं का उपयोग कर फसल को बचाने में किसान सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed