फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   House collapsed due to waterlogging, 50 thousand goods destroyed

जलजमाव से गिरा घर,50 हजार का सामान नष्ट

Mon, 27 Sep 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
House collapsed due to waterlogging, 50 thousand goods destroyed
बारिश का पानी नहीं निकलने से जगह-जगह जलभराव हुआ है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होन ेसे रविवार को अभोली ब्लाक के अभोली गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह का कच्चा घर गिर गया। ूमलबे में दबकर लगभग 50 हजार रुपये का सामान दबकर नष्ट हो गया। सुबह से मुकेश एक किराए का मकान लेकर परि वार के साथ रहने के लिए मजबूर है। बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते कच्चे घर में ही रहकर जीवन-यापन करता था। तहसील प्रशासन से निरीक्षण कराकर क्षतिपूर्ति और रहने के लिए आवास की मांग की। दूसरी ओर नाली के अभाव में फत्तूपुर-सरपतहां, दरवांसी-चंदापुर, अभोली-गंगारामपुर और आंगनबाड़ी केंद्र बारिश के पानी से घिरे रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ब्लाक, तहसील स्तर पर शिकायत की गई लेेकिन नाली का निर्माण कराकर पानी को निकालने की व्यवस्था नहीं हो सकी। आंगनबाड़ी केंद्र गंगारामपुर में लगा हैण्डपंप भी गंदे पानी की चपेट में आकर रोगों को बढ़ावा दे रहा है। विनोद सिंह, हरिनारायण, प्रमोद कुमार, हरि हरनाथ, कड़ेदीन आदि ने जिला प्रशासन से जलजमावयुक्त सड़कों की जांच कराकर क्षतिग्रस्त पुल को बनवाने, गड्ढों को भरवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed