फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Horticulture goal incomplete, farmers not found

बागवानी का लक्ष्य अधूरा, नहीं मिले किसान

Tue, 22 Mar 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Horticulture goal incomplete, farmers not found
बुंदेलखंड बागवानी योजना के तहत जिले में बागवानी का सपना अधूरा रह गया। विभागीय उदासीनता के कारण इस योजना में किसान दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसके चलते उद्यान विभाग का 25 हेक्टेयर जमीन पर बागवानी करने का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। अब नौ दिन में लक्ष्य पूरा कर पाना मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन

पर्यावरण को हरा भरा एवं किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उद्यान विभाग ने बुंदेलखंड बागवानी योजना की शुरूआत की है। इसमें आम, अमरूद, आंवला, नीबू, बैर सहित अन्य फलों की 25 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य रखा गया है। तमाम कोशिशों के बाद भी उद्यान विभाग लक्ष्य पूरा नहीं करा सका है। जिले में अब तक 18 हेक्टेयर जमीन पर बागवानी के लिए किसान मिल सके हैं। योजना का लाभ प्रथम आवक प्रथम पावक की तर्ज पर किसानों को दिया गया है। यह सत्र 31 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में मात्र नौ दिनों में लक्ष्य पूरा हो पाना मुश्किल हो गया है। ज्ञात हो, अनुदान की धनराशि किसानों के खातों में प्रति माह तीन हजार के रूप में तीन साल तक भेजी जाएगी। हर तीन महीने पर पौधो की जांच होगी। पौधे सही होंगे, तभी अनुदान की रकम संबंधित किसान के खाते में भेजी जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी का कहना है कि बुंदेलखंड योजना के तहत बागवानी के लिए 25 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला था। इसमें से 18 हेक्टेयर जमीन पर बागवानी के लिए किसान चयनित कर लिए गए हैं। शेष सात हेक्टेयर के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed