फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Homeless to night shelter, bodies waiting for severe cold

रैन बसेरा को बेघर का, निकायों को कड़ाके की ठंड का इंतजार

Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Homeless to night shelter, bodies waiting for severe cold
ज्ञानपुर। वैसे सर्दी का अहसास तो दशहरा के बाद ही होने लगता है, लेकिन दीपावली तक लोग गर्म कपड़े पहनना शुरू कर देते हैं। घरों में कूलर, पंखा बंद कर कंबल ओढ़ना लोग शुरू कर देते हैं। इस बार भी सर्दी समय से पड़ने लगी है। सुबह शाम बाजार में और गांवों में लोग गर्म कपड़ों में लिपटने लगे हैं। गांवों में तो कुछ जगह अलाव भी जलने लगा है। ऐसे में शहर में आने वाले बेघरों या जरूरतमंद लोगों के लिए अभी रैन बसेरा का मुकम्मल इंतजाम नहीं हुआ है। ज्यादातर स्थानों पर तो अस्थाई ही बनता है, इसलिए जहां रैन बसेरा बनाया जाता है वहां अभी ताला ही बंद है। ज्ञानपुर शहर में शेल्टर होम है। यहां 50 बेड का इंतजाम है, लेकिन जो व्यवस्थाएं हैं वह मुकम्मल नहीं हैं। कुछ कमरों में प्रतिदिन झाड़ू नहीं लगता तो कुछ के बेड व बिस्तर बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिले के सभी नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्र की पड़ताल की गई तो पता चला कि अभी कहीं भी रैन बसेरा चालू हालत में नहीं है। नगर पालिका परिषद गोपीगंज में अस्थाई तौर पर ही बनाया जाता है, लेकिन इस बार अभी और ठंड का इंतजार किया जा रहा है। यहीं हाल भदोही नगर पालिका का भी है। यहां के ईओ जी लाल ने बताया कि ठंड बढ़ने पर एक नगर पालिका परिसर में और दूसरा रेलवे स्टेशन के पास बनाया जाता है। नगर पंचायत नई बाजार के ईओ संजय ने भी ठंड बढ़ने पर रैन बसेरा बनाने की बात कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed